top of page
Search

हमने बनाई गेंदें की माला


ree

गेंदे के फूलों की माला बनाना एक बहुत आसान कार्य है जिसमें बहुत मजा आता है। आजकल गेंदें के फूलों का मौसम है और चारों ओर यह महक रहे हैं। यह माला त्योहारों और विशेष अवसरों पर सजावट के लिए उपयोग की जाती है। मैंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इसे ऐसे बनाया।


आवश्यक सामग्री


  1. ताजे गेंदे के फूल (पीले और नारंगी रंग के)

  2. सुई (मोटी, जिससे फूलों के बीच से आसानी से जा सके)

  3. मज़बूत धागा या डोरी (कॉटन या नायलॉन)

  4. कैंची



हमने माला कैसे बनाई ?


ree

इसके लिए हमने ताजे गेंदे के फूल चुनें और उन्हें डंठल से अलग किया। फूलों से अतिरिक्त पत्तियाँ या कचरा भी हटा दिया। माला की लंबाई के अनुसार धागा काटा, फिर उसे सुईं में पिरोया, और अंत में एक मजबूत गांठ बांध दी ताकि फूल न निकलें। सुई को फूल के पिछले वाले भाग से धीरे-धीरे बीच से गुजारा। फूल को धागे पर नीचे सरकाया और थोड़ी जगह छोड़ दी। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराया जब तक माला की इच्छित लंबाई प्राप्त न हो गई। रंग-बिरंगे लुक के लिए पीले और नारंगी गेंदे के फूलों को बारी-बारी से पिरोया जा सकता है। जब माला तैयार हो गई, तो अंत में धागे को कसकर बांध दिया और लटकाने के लिए एक लूप छोड़ दिया।


ree

आप फूलों को एक-दूसरे के पास या दूर रख सकते हैं, जैसे आपको माला चाहिए। माला को लंबे समय तक ताज़ा रखने के लिए फूलों पर हल्का पानी छिड़का जा सकता है। फूलों को बहुत कसकर भी न पिरोएं, ताकि वे जल्दी न मुरझाएं। इस विधि से हम गेंदे के फूलों की सुंदर माला बना सकते हैं, जिसका उपयोग शादी, त्योहार या धार्मिक अनुष्ठानों में किया जा सकता है।

 

 
 
 

Comments


  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Instagram
bottom of page